About us
ऋषि प्रसाद ज्ञान प्रतियोगिता क्या है
यह ‘ऋषि प्रसाद’ मासिक पत्रिका पर आधारित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता है, जो चार साल से चल रही है। मुख्य प्रतियोगिता हर तीन महीने में होती है; बीच में मासिक और अभ्यास परीक्षाएँ भी चलती रहती हैं। पंजीकरण और परीक्षा — दोनों पूरी तरह निःशुल्क हैं, और कोई भी भाग ले सकता है। परीक्षा 6 भाषाओं में होती है, और चार आयु वर्ग अलग-अलग हैं: 12 वर्ष तक, 13 से 17, 18 से 30, और 30 वर्ष से ऊपर। हर वर्ग का अपना प्रश्नपत्र, अपना समय और अपनी रैंक होती है।
तैयारी कैसे कीजिए
प्रश्न ‘ऋषि प्रसाद’ के उन तीन अंकों से आते हैं जो परीक्षा की तिथि से ठीक पहले के तीन महीनों में निकले हों। जैसे जनवरी में परीक्षा हो तो अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के अंक पढ़िए। जो नियमित पाठक हैं, उनकी तैयारी पहले से ही है। मासिक परीक्षाओं के लिए, परीक्षा की तारीख से ठीक पहले वाले महीने में प्रकाशित ‘ऋषि प्रसाद’ के अंक से सवाल पूछे जाते हैं।
पुरस्कार और प्रमाणपत्र
हर आयु वर्ग के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए जाते हैं । परीक्षा जमा करते ही सहभागिता प्रमाणपत्र मिल जाता है, और परिणाम घोषित होने पर रैंक पाने वालों को सम्मान प्रमाणपत्र। पुरस्कार भेजने की स्थिति भी आपको अपने परिणाम में दिखती रहती है।
‘ऋषि प्रसाद’ कहाँ से लीजिए
पत्रिका छपी हुई प्रति में भी मिलती है और ई-पत्रिका के रूप में भी (एंड्रॉइड और आईफोन, दोनों पर)। परीक्षा वाले दिन उससे जुड़े अंक ऐप में ही खुल जाते हैं।
कोई कठिनाई हो तो
व्हाट्सएप पर +91 94846 41651 पर लिखिए, या rpgp@rishiprasad.org पर मेल कीजिए। ऐप के हर पन्ने के ऊपर ‘मदद’ का बटन भी इसी नंबर पर ले जाता है।